আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘आबकारी टीम घर से ले गई नकदी, शराब मामले में फंसाने की दी धमकी’

Published on: August 25, 2022
---Advertisement---

सरायपाली. शासन द्वारा अवैध शराब पकड़ने, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शराब मामले के विवादों में अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसा ही मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपाली से आया है. यहां के एक परिवार ने आबकारी विभाग की टीम पर घर घुसकर नकदी लूटकर शराब न मिलने पर जबरदस्ती प्रकरण में फंसाने अपने पास रखी शराब के साथ परिवार की फोटो खींचकर कार्रवाई करने धमकी देने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

https://मुख्यमंत्री ने दिए 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र लगाने के निर्देश

ग्राम मानपाली के महेंद्री बाघ, जयंती बाघ, बीरो बाघ ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से शिकायत में कहा है कि 24 अगस्त को आबकारी विभाग के 5 पुरुष व एक महिला कर्मचारी उनके घर घुस गए. घर का कोना-कोना की तलाशी ली. शराब न मिलने पर हाल ही में बैंक से निकालकर लाकर रखे 40 हजार रुपए नकदी को रख लिए. और अधिक रुपए की मांग करने परिवार के तीन सदस्य को घर के सामने पहले से ही अपने पास रखी शराब की जरकिन के साथ आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने फोटो खींची और वृद्ध बीरो बाघ को गांव से बाहर ले जाकर मारपीट कर वापस छोड़ दिए. उनसे 20 हजार रुपए और मांग करते हुए रुपए नहीं देने पर अवैध शराब प्रकरण में पूरे परिवार को फंसा देने धमकी दी गई. परिवार ने आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है.

https://भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now