আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मर्सिडीज की पहली परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: August 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Mercedes-Benz India ने AMG EQS 53 परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.45 करोड़ रुपए है. जिससे यह वर्तमान में भारत का सबसे महंगा ईवी बन गया. इसके केबिन का सबसे बड़ा आकर्षण गोरिल्ला ग्लास के साथ 56-इंच का एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन है जो 3डी मैप्स, इन-कार गेमिंग फंक्शनलिटी, कैमरों से फीड और बहुत से फीचर्स के साथ आता है, और ये सभी एआई या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए काम करते हैं.

https://अब नंबर प्लेट से होगी टोल टैक्स की वसूली, गडकरी ने बताया प्लान

चूंकि यह एक एएमजी है, इसलिए मॉडल को फ्लैट बॉटम के साथ एएमजी-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील, नप्पा लेदर सीट्स, एमबीयूएक्स रियर सीट टैबलेट, HEPA (एचईपीए) फिल्टर के साथ एनर्जाइजिंग एयर कंट्रोल प्लस, 15 स्पीकर और 710 वाट के साथ बर्मेस्टर 3 डी सराउंड सिस्टम, एक्टिव एम्बिएंट लाइटिंग के साथ और भी ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 107.8kWh लीथियम-आयन बैटरी मिलता है और यह 200 kWh तक के फास्ट चार्ज ऑप्शन को सपोर्ट करता है. इसकी WLTP रेंज आदर्श परिस्थितियों में 580 किलोमीटर तक है. यह कार 762 hp का पावर कुल 1,020 Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है. इस कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है और यह सिर्फ 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.

https://दूल्हे ने किया ऐसा काम, देखकर दुल्हन की आंखों से निकल गए आंसू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now