रायपुर. छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में फिर बारिश की संभावना बन रही है. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून का अधिकतर हिस्सा बीत चुका है. ऐसे में वर्षा गतिविधियां अब ढलान की ओर हैं. इन दो-तीन दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर वर्षा गतिविधियां बढ़ने वाली हैं. आज 24 अगस्त से पूरे प्रदेश में बादल बढ़ेंगे. सामान्य वर्षा होगी. कल 25 से 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश की संभावना है. इस दौरान अभी भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी.
https://‘हड्डी’ का मोशन पोस्टर रिलीज, क्या आप जान पाए कौन है ये ‘खूबसूरत हीरो?’
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका जैसलमेर, पूर्वी राजस्थान और उससे लगे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित चिन्हित निम्न दाब का केंद्र, शिवपुरी, बांदा, पटना, बंकोरा, डायमंड हार्बर और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल पर स्थित है. वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है.
https://Ola Electric S1 स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







