আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, दो की मौत

Published on: August 23, 2022
---Advertisement---

दुर्ग. कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई. वहीं एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कैलाश नगर निवासी सौरभ यादव अपने दो दोस्त समीर कुजूर और एम कामेश के साथ नाश्ता करने के लिए बाईपास रोड स्थित किसी होटल में जा रहे थे. ये अभी बाईपास के पास पहुंचे थे, उसी वक्त दूसरी तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आ गया. बाद दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई. हादसे के बाद कार सवार तीनों छात्र कार में ही फंस गए थे.

https://Ola Electric S1 स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

वहीं ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला. आस-पास के लोगों ने जैसे ही इस घटना को देखा वे मौके पर पहुंचे. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को कार से निकालने का प्रयास किया. बताया गया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों काफी देर तक अंदर फंसे रहे. कुछ समय बाद जब उन्हें निकाला गया, तब तक सौरभ यादव और समीर कुजूर की मौत हो चुकी थी. इसके अलावा एम कामेश की हालत गंभीर थी. बाद कामेश को तुरंत ही पास के अस्पताल में भेजा गया है. परिजनों को भी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई थी. फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है.

https://टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हार्टअटैक से निधन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now