नई दिल्ली. खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘करीहा कोठरिया में प्यार’ रिलीज हो गया है. इस भोजपुरी गाने को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है. ये वीडियो कम ऑडियो सॉन्ग है. इसे खेसारी और आम्रपाली के रोमांटिक पोस्टर के साथ जारी किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों कलाकार रोमांटिक मिजाज में नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस को अपनी बाहों में धरे हुए हैं.
https://‘मेरे पास संदेश आया- आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, CBI-ED के केस बंद करवा देंगे’
गाना भी काफी रोमांटिक ही है, जो कि इसके बोल से पता चलता है. भले ही इसका वीडियो अभी जारी नहीं किया गया है, मगर गाने के मिजाज को इसके बोल से समझा जा सकता है कि इसमें खेसारी और आम्रपाली के बीच जबरदस्त रोमांस का तड़का देखने के लिए मिलने वाला है. इसके वीडियो को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वीडियो कम ऑडियो सॉन्ग को महज कुछ ही देर में एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
https://ये 35 ऐप्स खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, तुरंत करें डिलीट










