रायपुर/महासमुंद. छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान लिए अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने महासमुंद जिले में संभावित भारी बारिश को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने 24 घंटे आपदा कंट्रोल रूम चालू रहे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. केंद्रीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है.
https://लोकार्पण समारोह में आदिवासी समाज और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा, आक्रोश
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जिससे कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. कबीरधाम में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है. इसी प्रकार अगले 24 घंटों में धमतरी, दुर्ग, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना से है. बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, महासमुंद और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में बस्तर, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
https://ग्लैमर की दुनिया छोड़ संन्यासी बनीं नुपुर अलंकार







