नई दिल्ली. प्रभास स्टारर सालार की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. 75वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर मेकर्स की ओर से सालार की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. ऐसे में अब फैन्स सालार के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं. हाल ही में फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सालार का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है, जिसमें प्रभास धमाकेदार लुक में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर के साथ तरण ने सालार की रिलीज डेट से पर्दा हटाते हुआ बताया है कि ये फिल्म अगले साल 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी. प्रभास फिल्म सालार में अपने जबरदस्त एक्शन अंदाज में नजर आएंगे.
https://Maruti Suzuki Swift CNG लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज
बताया जा रहा है कि विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित ‘सालार’ एक हाई-वोल्टेज ऐक्शन फिल्म है. ये एडवेंचर से भरी हुई है. इसे इंडिया समेत मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे कई देशों में शूट किया गया है. फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया जा चुका है और जल्द ही मेकर्स इसके लास्ट शेड्यूल की भी शूटिंग पूरी कर लेंगे. अभी मेकर्स फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं और इसके लिए बताया जा रहा है कि निर्माताओं की टीम ने एक विदेशी स्टूडियों को हायर किया है. बता दें कि इसमें प्रभास के साथ एक्ट्रेस श्रुति हासन लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं. इनकी जोड़ी को पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसमें श्रुति प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी लीड रोल में हैं. मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
https://भारत की पहली नेजल वैक्सीन का ट्रायल पूरा










