कांकेर. दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, हादसा इरपानार क्षेत्र के पीवी110 में हुआ है. यहां एक मकान में पति-पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ रहते थे. लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात उनके ऊपर गिर पड़ी. इसके नीचे दबकर सभी की मौत हो गई. हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आगे कार्रवाई की# मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनवरत बारिश से दीवार ढहने से परिमल मलिक, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने जिला प्रशासन कांकेर को पीड़ित परिवार के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
https://422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के तीन उत्कृष्ट स्वावलंबी गौठानों को किया सम्मानित
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में आर्थिक गतिविधियों के कुशल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के तीन स्वावलंबी गौठानों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने इन तीनों गौठानों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के केसरा गौठान, रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद गौठान और कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के डोन्डे, हरनगढ़ गौठान को सम्मानित किया गया. इन तीनों गौठानों के गौठान समिति के अध्यक्ष क्रमशः कनक सोनी, तिलक वर्मा और विष्णु साहू ने अपने-अपने गौठान की तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया.







