पिथौरा. क्षेत्र और नगर के सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार, साहित्यकार शिवानंद मोहंती (53) का रविवार अलसुबह रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. उनका रक्षाबंधन के दिन दोपहर को उनके ही निवास के सामने एक अन्य दोपहिया से टक्कर हो गई थी. इस घटना में श्री मोहंती गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम उपचार के बाद उन्हें उच्च स्तरीय उपचार हेतु राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा उपचार कराया जा रहा था. जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. नगर के साहित्य क्षेत्र के लिए ‘शिवा भैया’ का योगदान एवं साहित्यिक संस्था श्रृंखला मंच को पूरे क्षेत्र में पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. वे शहीद स्मारक समिति के रितेश महंती, आकाश महंती के अग्रज और मधु महंती के छोटे भाई थे. शिवा महंती के निधन की खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर है.
https://न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर को नोटिस, 22 को दर्ज कराना होगा बयान
बरसते पानी में कांग्रेसजनों ने निकाली गौरव यात्रा
महासमुंद. आजादी की 75वीं वर्षगांठ महोत्सव पर आयोजित गौरव यात्रा के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत शेर से पदयात्रा शुरू हुई. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में बरसते पानी में कांग्रेसजनों ने पदयात्रा की.
https://मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान’ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण







