राजनांदगांव/बालोद. राजनांदगांव और बालोद के ग्रामीण इलाकों में हाथियों के कुचलने से बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजनांदगांव के मोहला मानपुर क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़ में हाथियों ने संतराम मंडावी (45) को कुचल दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जैसे ही इस बात की जानकारी हुई, वैसे ही मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने भैंसबोड़ गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की.
https://केएल राहुल हुए फिट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए मिली टीम इंडिया की कमान
विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. इधर, बालोद में भी गुरुवार को हाथी के कुचलने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. बुजुर्ग महिला मोहंतीन बाई शौच के लिए गई थी, तभी हाथी वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई. ये घटना गुरूर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सोहतरा की है. इसके साथ ही दो हफ्ते के अंदर यहां हाथियों के हमले के कारण अब तक दो मौतें हो चुकी हैं. वहीं पिछले दो सालों के आंकड़ों की बात करें, तो ये पांचवीं मौत है. इन सभी को हाथियों ने कुचल दिया था.
https://अधिकारियों को कलेक्टर ने लगाई फटकार, बैठक में अनुपस्थित 9 आरएईओ को नोटिस







