बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा और गोधन न्याय योजना आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुआ. कार्य में लापरवाही और धीमी गति से कार्य करने के चलते कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी. इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहे 9 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों में विकासखण्ड कसडोल संजय मिंज, किशोर मरकाम, शशिकांत ध्रुव, लिलेश्वर पटेल, सुनील धृतलहरे, निलेश डड़सेना सिमगा से भागवत सतनामी, बलौदाबाजार अरविंद उरमालिया, हेमन्त चौबे शामिल हैं.
https://Oppo A77 4G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 50MP कैमरा
कलेक्टर रजत बंसल ने बैठक में फसल परिवर्तन में जोर देते हुए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में अधिक जोर देने के निर्देश दिए. उन्होंने साथ ही फलदार पौधे, इमारती लकड़ी का रोपण एक सप्ताह में करने कहा है. उन्होंने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया. उन्होंने आगे कहा कि गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों शत प्रतिशत में गोबर खरीदी, गुणवत्तापूर्ण वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, गौठान प्रबंधन समिति के कार्य एवं पंचायत सचिवों से बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट परिणाम देने के निर्देश दिए गए.







