रायपुर. धरसींवा गोलीकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी अली सैय्यद कमर उर्फ राजा खान ने खुद पर हमले की साजिश रची थी ताकि उन्हें चुनाव में सहानुभूति वोट हासिल हो सके. जिसमें शूटर की मदद ली थी. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं तीन जिंदा राउंड जब्त कर लिया गया है. दोनों को गिफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि अली की शिकायत थी कि जब वह प्रचार से लौट रहा था, तभी उसकी कार पर गोलियां चलाई गई जिसमें वह बाल-बाल बच गया. पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम में शुरू से ही निर्दलीय प्रत्याशी की भूमिका संदिग्ध लगी, लिहाजा पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान राजा को भी अपने राडार पर रखा.
http://‘याद पिया की आने लगी’ गाने पर इन बच्चियों ने किया बेहतरीन डांस, देखिए VIDEO
पुलिस ने पूछताछ के दौरान राजा के कई जवाब उलझाने वाले और भ्रामक लगे, लिहाजा पुलिस का शक गहरा होता चला गया. पुलिस ने जब पूछताछ में सख्त रूख अपनाया, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. राजा ने स्वीकार किया है कि उसने सहानुभूति पाने के लिए स्वयं पर हमला कराया, इसमें उसके चाचा के लड़के शूटर वसीम ने साथ दिया था. आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा झूठी रिपोर्ट कराने पर उसके विरूद्ध 182, 211 सीआरपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है.
http://ग्रामीणों ने मांगीं खल्लारी में कराए कार्यों की जानकारी, पंचायत ने अब तक नहीं दीं







