नई दिल्ली. ‘लाल सिंह चड्ढा’ के मेकर्स ने अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया फिल्म का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो ‘फिर ना ऐसी रात आएगी’ रिलीज कर दिया है. रिलीज के साथ ही इस गाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और इंटरनेट पर एक बार फिर अरिजीत की आवाज का जादू चल गया है. बता दें, इस गाने का म्यूजिक प्रीतम का है और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं. इस गाने का वीडियो वास्तव में ऑडियो को हर मायने में पूरा करता है, क्योंकि यह एक दूसरे के लिए रूपा और लाल के एकतरफा प्यार के कड़वे पलों को दिखाता है.
https://प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
गाने में अरिजीत की जादुई आवाज ने हर मायने में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है, जबकि अमिताभ के लीरिक्स और प्रीतम के म्यूजिक ने दिल और आत्मा को छू लिया है. आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं. ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है.










