আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तांत्रिक के बहकावे में अपने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट

Published on: August 8, 2022
---Advertisement---

रायगढ़. सूरजगढ़ महानदी पुल नीचे एक अधेड़ महिला-पुरुष का शव मिला था. इस मामले में एक नाबालिग सहित कुल 8 लोगों द्वारा मिलकर जादू-टोना के संदेह पर 30 जुलाई की रात घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली. जिस पर एक-एक कर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर लैलूंगा, जशपुर के विभिन्न इलाकों से 7 लोगों को पकड़ा गया और घटना में शामिल एक आरोपी दशरथ यादव फरार हो गया. पुलिस टीम द्वारा तांत्रिक को भी मामले का आरोपी बनाया गया है, जिसकी पतासाजी की जा रही है. नाबालिग बेटे ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन हैं, इसके माता पिता भगवानपुर में रहकर माली का काम करते थे. बड़ा भाई खुलेश्वर यादव कुछ माह से मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था.

https://सीएम अशोक गहलोत ने रेप पर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

जिसे तांत्रिक मोहन यादव के पास ले जाकर झाड़-फूंक कराए तो तांत्रिक ने कहा कि तुम्हारे भाई को तुम्हारे माता-पिता ने मिलकर जादू-टोना कर पागल कर दिया है. तुम लोग उन्हें जान समेत मार दोगे तो तुम्हारा भाई ठीक हो जाएगा और तुम आर्थिक रूप से भी संपन्न हो जाओगे. नाबालिग इस घटना को अकेले अंजाम देने में अक्षम होने के कारण अपने जीजा नरसिंह यादव और चचेरे भाई राजूराम यादव, भोलेशंकर यादव, शंकर यादव, खगेश्वर यादव, ईश्वरी यादव और दशरथ यादव के साथ मिलकर सुकरू राम यादव और मनवती यादव की हत्या की योजना बनाई. योजना के तहत यह लोग हत्या कर शव को महानदी में फेंकना तय किया. योजना के तहत माता-पिता को सरिया भटली रोड तक ले गए, जहां माता-पिता का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और फिर लाश को छिपाने के उद्देश्य से पत्थर से बांधकर महानदी में फेंक दिए थे.

https://18 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, स्कूल कैंपस में सभी आइसोलेट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now