আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी संभावना

Published on: August 7, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है. प्रदेश के 7 अन्य जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, नारायणपुर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर अति भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अतिभारी वर्षा और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

https://आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, 2 गंभीर

अगले 72 घंटों में बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों के लिए अति भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका कोटा, रायसेन, रायपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. ऊपरी हवा का एक दूसरा चक्रवाती घेरा उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है.

https://Oppo A77 4G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 50MP कैमरा

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now