আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, 2 गंभीर

Published on: August 6, 2022
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. शनिवार शाम को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग झुलस गए हैं. इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं पेड़ के नीचे खड़ीं 23 भेड़ें भी मारी गई हैं. जानकारी के अनुसार चांपा क्षेत्र के सिवनी गांव में खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. इससे विजय कुमार राठौर (45) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी धनेश्वरी राठौर (38) और मां श्याम कुमारी राठौर (55) गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अकलतरा में भी आकाशीय बिजली गिरने से मुधवा गांव निवासी महेश राम डोंगरे (55) की मौत हो गई.

https://Oppo A77 4G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 50MP कैमरा

वह अपने बेटा, भतीजा और भाई के साथ खेत में काम कर रहा था. देवकिरारी गांव में भी श्याम कुमारी यादव (18) और अनिल यादव (35) की भी मौत हो गई, जबकि एक झुलस गया. सभी अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रहे थे. इनके अलावा मुलमुला के चोर भट्ठी गांव में दिलीप कुमार (55) की खेत से लौटने के दौरान मौत हो गई है. दूसरी ओर पामगढ़ क्षेत्र के सेमरिया गांव का किसान दोपहर में अपनी 70 भेड़ों को चराने के लिए खेत लेकर गया था. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई. इस पर वह पानी से बचने के लिए भेड़ों को लेकर पेड़ के नीचे खड़ा हो गया. तभी आकाशीय बिजली गिर पड़ी. इसकी चपेट में आकर 23 भेड़ों की मौत हो गई.

https://कर्जदार किसानों के लिए एकमुश्त निपटान योजना की घोषणा

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now