रायपुर. अगस्त महीने में भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश होगी. मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह 6, 7 और 8 तारीख को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से भारी स्तर की बरसात होने की संभावना है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, फुरसतगंज, वाराणसी, डाल्टनगंज, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. बीच में मानसून ब्रेक की जो स्थिति बनी थी वह खत्म हो गई है. कई स्थानीय मौसमी तंत्र भी सक्रिय हो रहे हैं.
https://आतंकियों के ग्रेनेड हमले में एक प्रवासी मजदूर की मौत, दो घायल
इससे अगले तीन-चार दिनों में बरसात की गतिविधियां बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है. इस सप्ताह 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का संयोग बनता दिख रहा है. उन्होंने बताया, उसके बाद भी बरसात की स्थिति बनी रहेगी. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 592.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज पांच अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1479.1 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 260.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.







