पिथौरा. बसना गायत्री मंदिर निवासी स्व. नरसिंह दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मणा दुबे का 82 साल की उम्र में गत दिनों निधन हो गया. उनकी इच्छानुसार नेत्रदान किया गया. ज्ञात हो कि स्व. लक्ष्मणा दुबे के पति 10 वर्ष पूर्व ही स्वर्ग सिधार चुके हैं. बाद से ही वे गायत्री मंदिर में ही रहकर सेवा कार्य करती रहीं. उनके परिवार में और कोई सदस्य न होने से उन्होंने स्वयं ही नेत्रदान हेतु आवेदन किया था. लगातार गायत्री मंदिर में ही निवास करने के कारण बसना का महिला मण्डल ही उनकी देखरेख में जुटा रहा.
https://गोधन न्याय योजना की मॉनिटरिंग के लिए गठित होंगी संभाग स्तरीय समितियां
आकस्मिक मृत्यु के पश्चात बसना की महिला मंडल ने स्व. लक्ष्मणा की इच्छानुसार नेत्रदान कराया दिया. इस पूरे कार्य में मारवाड़ी युवा मंच बसना, उन्नति शाखा और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बसना के संयुक्त प्रयासों से अग्रवाल हॉस्पिटल से डॉ. भारती की टीम, सरकारी अस्पताल के डॉ. विद्या सागर, आंध्रप्रदेश-तेलंगाना के पूर्व प्रांतीय नेत्रदान संयोजक, प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश जैन के मार्गदर्शन एवं सहयोग, अरविंदो आई बैंक रायपुर के सहयोग से नेत्रदान का कार्य संपन्न हुआ. इसमें अमर सुल्तानिया, रीना अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, प्रदीप सोनी सहित छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का सहयोग रहा.
https://अवैध निर्माण के नियमितीकरण की 25 प्रतिशत राशि निकायों को देने की घोषणा







