महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में गुरुवार को कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग को 19 पार्षदों ने अपना मत देकर शहर सत्ता की कमान उन्हें सौंप दी है. भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर को मात्र 11 मत मिले. जबकि उन्हें भाजपा के 6 और 8 निष्कासित पार्षदों का समर्थन मिलने की बात कही जा रही थी. आज संपन्न हुए नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में दोनों ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के नाम अंतिम समय सामने आया. एक घंटे विलंब से प्रारंभ हुए चुनावी प्रकिया में अंतिम समय में कांग्रेस से राशि त्रिभुवन महिलांग ने नामांकन दाखिल किया वहीं भाजपा से प्रकाश चंद्राकर और देवीचंद राठी ने नामांकन दाखिल किया.
https://मशहूर एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के बाद पत्रों की संवीक्षा पश्चात देवीचंद राठी ने अपना नाम वापस ले लिया. करीब 1.10 बजे मतदान की प्रकिया प्रारंभ हुई जो 1.45 बजे तक चला. बाद मतगणना प्रारंभ हुई, गणना समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भागवत जायसवाल ने 19 मत प्राप्त करने वाली राशि त्रिभुवन महिलांग को विजयी घोषित किया. यहां 14 पार्षदों के समर्थन में उतरी भाजपा के प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर को मात्र 11 मत ही मिल पाया. पालिका चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित कर विजयी हुईं राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि चुनाव में हुई जीत पार्षदों की और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है.







