আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मशहूर एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

Published on: August 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मशहूर एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का 3 अगस्त को निधन हो गया. मिथिलेश लंबे समय से दिल की बीमारी  से जूझ रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले मिथिलेष को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वो इलाज के लिए अपने होम टाउन यानी लखनऊ शिफ्ट हो गए थे. लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद मिथिलेश की जान ना बच सकी और उन्होंने कल दुनिया को अलविदा कह दिया. बता दें कि मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की खबर सबसे पहले उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने दी. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए मिथिलेष के बारे में जानकारी दी.

https://मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लूटकर चंद्राकर राजनीतिक पाखंड का निर्लज्ज प्रदर्शन कर रहे : रूपकुमारी

उन्होंने एक्टर की कुछ तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा कि आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे. इस पोस्ट के सामने आते ही हर ओर गम का माहौल हो गया है. मिथिलेश चतुर्वेदी के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में और नामी एक्टर्स संग काम किया. मिथिलेश कई मशहूर फिल्में जैसे- ‘फिजा’, ‘कोई मिल गया’, ‘सत्या’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘बंटी और बबली’, ‘कृष’, ‘ताल’, ‘मोहल्ला अस्सी’ और ‘रेडी’ कर चुके हैं. उन्होंने हर बार अपनी एक्टिंगा का लोहा मनवाया है. इसके अलावा मिथिलेश ने वेब सीरीज स्कैम 1992: द हंसल मेहता स्टोरी में भी काम किया था.

https://खुशी कपूर ने शेयर कर दी ऐसी कातिलाना फोटोज, मच गया हल्ला!

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now