আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Published on: August 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोने और चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन ग्‍लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बीच आज फिर गिरावट दिख रही है. वैश्विक बाजार पर इस समय वैश्विक विवादों का असर दिख रहा है. अमेरिका-चीन विवाद के बीच शेयर बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक गिरा हुआ है. हालांकि, ग्‍लोबल मार्केट में आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्‍की तेजी है लेकिन भारतीय वायदा बाजार पर इस तेजी का असर नहीं हुआ है. सोने का भाव आज एमसीएक्‍स पर 10 रुपए गिरा है. वहीं, चांदी का भाव आज प्रति किलोग्राम 241 रुपए तक नीचे आया है.

https://स्वाइन फ्लू के 11 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 10 रुपए गिरकर 51,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 57345.00 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. बता दें कि इससे पहले सोने में कारोबार की शुरुआत कल के मुकाबले 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 51,300 रुपए के स्‍तर पर हुई थी और चांदी आज एमसीएक्‍स पर 57,472 रुपए पर खुली थी. लेकिन दबाव बाद दोनों की कीमत में गिरावट आ गई. अब बात करें वैश्विक बाजार की तो आज ग्‍लोबल मार्केट में आज सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी है. अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,768.78 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी की हाजिर कीमत में भी आज तेजी है और यह 0.71 फीसदी बढ़त के साथ 20.1 डॉलर प्रति औंस के भाव बिक रही है.

https://सरकार ने बदला आईटीआर ई-वेरिफिकेशन का नियम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now