बालोद. खेत में फसल देखने गए एक किसान को हाथियों ने घसीट-घसीटकर मार डाला. जानकारी के अनुसार मुल्ले निवासी राम जी सिंगरामे सोमवार शाम को अपने खेत में फसल देखने गया था. उसी दौरान 2 हाथी वहां पहुंचे थे. बाद हाथियों ने कुछ दूर तक किसान को घसीटकर पैर से कुचलकर मार डाला. वारदात के वह गांव की तरफ चले गए थे. कुछ देर तक गांव में रहने के बाद फिर वह जंगल की तरफ चले गए हैं. घटना के वक्त आस-पास के लोग मौके पर मौजूद थे. जिन्होंने इस बात की सूचना किसान के परिजनों को दी और गांव के लोगों को भी इस बारे में बताया गया.
https://अल्पवर्षा वाली तहसीलों में फसलों की स्थिति का नजरी आंकलन के निर्देश
वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई थी पर ग्रामीण इतने दहशत में आ गए थे कि वह शव के पास भी नहीं जा रहे थे. देर रात तक किसान का शव खेत के पास ही पड़ा रहा. फिर जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब शव को वहां से उठाया गया था. गांव के ही मनोहर साहू ने बताया कि उनके सामने दो बाइकवालों पर भी हाथी ने हमला करने की कोशिश की. वह अपनी जान बचाकर एक ग्रामीण के छत पर चढ़ गए. तब जाकर उनकी बाची. कई लोग इसी तरह अलग-अलग छतों में पनाह लिए हुए हैं. इन्हें डर है कि हाथी फिर से वहां न पहुंच जाएं. गांव के ज्यादातर लोग रात को छत पर गुजारा कर रहे हैं.
https://चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का बदलेगा नाम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश







