আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : शहनाज ने रखी शादी करने की शर्त, टूटेगा लाखों का दिल

Published on: July 31, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. इन दिनों शहनाज गिल अपनी सिजलिंग फोटो और बेबाक अंदाज की वजह से इंटरनेट सनसनी बनी हुई हैं. हाल ही में ‘मसाबा मसाबा सीजन 2’ के प्रमोशन के दौरान शहनाज गिल से मसाबा ने फैंस के कुछ सवाल भी पूछे. वीडियो में शहनाज और मसाबा ने एक-दूसरे से कई तरह के सवाल किए जिसमें एक सवाल शहनाज की शादी पर भी था. वहीं, मसाबा ने फैन द्वारा शहनाज के लिए एक सवाल पढ़ा जिसमें लिखा था ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ इस पर शहनाज ने मजेदार जवाब दिया. एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मुझे बर्दाश्त करना मुश्किल है. मेरी 24 घंटे तारीफ करनी होगी, कोई कितनी देर करेगा. पक जाओगे’.

https://भारी कैश के साथ पकड़े गए तीनों विधायक निलंबित, भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप

शहनाज ने ये भी कहा कि ‘अगर फैंस पूछ रहे हैं तो ठीक है भेजो अपना बायो डाटा’. इसके बाद एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि ‘मेरे साथ शादी की प्लानिंग मत करो क्योंकि 24 घंटे मेरी बात करनी पड़ेगी और अगर मेरे बारे में बात नहीं करोगे तो मैं अपने रास्ते निकल जाऊंगी’. आप भी देखें शहनाज और मसाबा का वीडियो शहनाज के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज सिंगर-एक्टर जस्सी गिल के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. ये एक रोमांटिक फिल्म होगी जिसे फरहाद सामजी डायरेक्ट करेंगे. इस मूवी में उनके अलावा पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और मालविका शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. इस बीच, ‘मसाबा मसाबा सीजन 2’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

https://आज ही कर लें ये काम वर्ना पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त से रह जाएंगे वंचित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now