আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आज ही कर लें ये काम वर्ना पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त से रह जाएंगे वंचित

Published on: July 31, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है. अगर आपने अब तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको ये काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए. बता दें कि भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को तीन किस्त के माध्यम से दो-दो हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं.

https://मीराबाई चानू ने कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त को ट्रांसफर किया जा चुका है. वहीं अगर आप 12वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको आज यानी 31 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए. पीएम किसान योजना के लिए सरकार ने ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है. इस प्रकिया को पूरा करने के लिए अब बस कुछ ही वक्त बाकी है. अगर आप आज ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाली अगली किस्तों का लाभ नहीं मिलेगा.

https://लापरवाही बरतने पर छात्रावास अधीक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now