जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने शनिवार को राजस्व विभाग के कार्यों की लंबी समीक्षा की. उन्होंने जिले में राजस्व अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आपका व्यवहार और कार्य कुशलता ही आपकी उपलब्धि है. आप मुख्यालय में उपस्थित होकर प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा करें. प्रकरणों पर कार्रवाई करें. इससे आपके अधीनस्थ भी कार्य करेंगे और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी हो जाएगा. कलेक्टर ने सख्त हिदायत दी है कि आमनगरिकों को राजस्व प्रकरण के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों, अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्रों का निराकरण के निर्देश दिए.
https://मेडिकल कॉलेज महासमुंद को मिली एनएमसी से हरी झंडी, इसी सत्र से शुरू हो जाएगी पढ़ाई
उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों में समय पर मुआवजा, लम्बित प्रकरणों पर कार्रवाई, राजस्व पुस्तक परिपत्र अंतर्गत पीड़ित परिवारों की जांच कर राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए. कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे आम जनता की समस्याओं का निराकरण करें. पटवारियों की उपस्थिति उनके मुख्यालयों में कराए और सप्ताह में एक दिन अपने कार्यालय बुलाकर जांच संबंधित प्रकरण पर प्रतिवेदन जरूर लें. कलेक्टर ने सभी को हिदायत भी दी है कि वे स्वयं दौरे पर आएंगे और प्रकरणों की जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे. कलेक्टर ने काम नहीं करने वाले पटवारियों पर कार्रवाई और बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए.
https://रोपाई कर रहे मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, 5 की मौत







