আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ढाई करोड़ की लागत से बनेगा आयुष पॉली क्लीनिक, आयुर्वेद के साथ होम्योपैथिक व यूनानी पद्धति से होगा उपचार

Published on: July 28, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम पंचायत खैरा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और सौगात मिलने जा रही है. यहां ढाई करोड़ की लागत से आयुष पॉली क्लीनिक का निर्माण होगा. जहां आयुर्वेद के साथ-साथ होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सा पद्धति से मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गुरुवार को हरेली त्योहार के अवसर पर पॉली क्लीनिक निर्माण के लिए भूमिपूजन किया. गुरुवार को ग्राम पंचायत खैरा में आयुष पॉली क्लीनिक निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे. अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती सरिता राकेश चंद्राकर ने की.

https://नकली सोना को असली बताकर बेचा, 5 गिरफ्तार

विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, किशन देवांगन, लीलू साहू, सरपंच श्रीमती नीलम कोसरे, राकेश चंद्राकर, महेंद्र साहू मौजूद थे. संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और सौगात महासमुंद विधानसभा को मिलने जा रही है. यहां तीस बिस्तरों का क्लीनिक होगा. जहां आयुर्वेद के साथ होम्योपैथिक व यूनानी पद्धति से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. विजय साहू, नोडल अधिकारी डॉ. सुखलाल पटेल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजाधर पंडा, डॉ. यशवंत चंद्राकर, डॉ. सर्वेश दुबे, डॉ. केवी सिंह, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. टंकेश्वरी समुंद, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पा साहू सहित सरपंच प्रतिनिधि रेवाराम कोसरे, पंच रामकिशन चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, उमा ढीमर, सरिता कंडरा, ललित ढीमर, गणेश ध्रुव, गेमन साहू आदि ग्रामीणजन मौजूद थे.

https://Hero Super Splendor का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now