पिथौरा. नकली सोना को असली बताकर बेचने के आरोप में बसना पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार टाटा बिलासपुर निवासी रामकुमार साहू ने बसना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नंदू ऊर्फ नंदकिशोर सारथी निवासी पहंदा थाना केडार जिला रायगढ़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट भट्ठा में कोयले के साथ मिले लगभग एक किलो सोना को सस्ते दाम में बेचने का लालच देकर 13 लाख रुपए की ठग लिया है. शिकायत पर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने तुरंत टीम गठित कर आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया.
https://Hero Super Splendor का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज
पुलिस टीम ने ठगी किए गए 12 लाख 62 हजार रुपए में से 53 हजार रुपए और एक तराजू बरामद की है. वहीं प्रार्थी रामकुमार साहू से 2 सुनहरे कलर के धातु के गोले के 2 टुकड़े वजनी 883 ग्राम को जब्त किया है. आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 420, 34 कायम कर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम नंदू उर्फ नंदकिशोर सारथी (26) निवासी ग्राम पहंदा थाना केडार जिला रायगढ़, धर्मेन्द्र प्रधान (31) निवासी छिबर्रा, गोपाल सोना (35) निवासी पड़कीपाली, राकेश सोना (25) निवासी जमदरहा, चंद्रसाय सहिस (32) निवासी कसहीबाहरा है. संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सउनि सुशील शर्मा, प्रआर संतोष यादव, दासरथी साहू, आरक्षक दिलीप टंडन, सूरज निराला, हरिशंकर साहू, हरिश साहू, मआर सुभाषिनी भोई एवं स्टाफ ने की.
https://अधीर रंजन के बयान पर संसद में हंगामा, स्मृति से सोनिया बोलीं- ‘Don’t Talk To Me’







