पिथौरा. विभिन्न कर्मचारी-अधिकारी संगठनों की हड़ताल के चलते मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी सभी सरकारी कार्यालयों में ताले लटके रहे. दूसरी ओर सरकारी काम अटकने से ग्रामीणो में भारी नाराजगी देखी जा रही है. कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं. हड़ताल पर चले जाने से कार्यालय और सरकारी स्कूल बंद हैं और इनके मुख्य द्वार पर ताला लटकता दिखाई दे रहा है. कर्मचारी-अधिकारी केंद्रीय महंगाई भत्ता के बराबर भत्ता और गृह भत्ता देने में मांग पर काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं. जनपद पंचायत परिसर में सैकड़ों की संख्या में तंबू लगाकर अधिकारी-कर्मचारी बैठकर सभा कर रहे हैं.
https://राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसद निलंबित, वेल में प्रवेश करने पर हुई कार्रवाई
कर्मचारी-अधिकारियों को अधिकार याद, पर कर्तव्य भूल जाते हैं
दूसरी ओर कर्मचारी-अधिकारियों की हड़ताल से सरकारी काम पूरी तरह ठप हो गया है. जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है. एक ग्रामीण ने तहसील कार्यलय में काम नहीं होने की बात पर खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए टिप्पणी की है कि अपने वेतन-भत्ते के लिए कर्मचारी-अधिकारी अपने अधिकारों को तो समझते हैं पर अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं. ज्ञात हो कि सरकारी कार्यालयों में लगातार काम बंद होने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है. जिससे ये नाराजगी कभी भी उग्र रूप ले सकती है. ग्रामीण चाहते हैं कि शासन या तो इन्हें इनकी मुहमांगी सुविधा दे या इन पर सख्ती से कार्रवाई करें जिससे पूर्व से एक दिन कटौती के साथ खुल रहे कार्यालयों में अपने कामों के लिए ग्रामीणों को भटकना न पड़े.







