सरायपाली. उप खरीदी केन्द्र सागरपाली में धान खरीदी बंद होने से नाराज किसानों ने खरीदी केन्द्र में जिला सहकारी केन्द्रीय मर्या बैंक सरायपाली के ब्रान्च मैनेजर युवराज नायक, भास्कर नायक पर्यवेक्षक, मयाधर डड़सेना समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि, शशिभूषण विशाल उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, जयप्रकाश अग्रवाल सदस्य, रामलाल पटेल सदस्य, विजय पटेल सदस्य, बिहारी पटेल सदस्य, रामलाल प्रधान सदस्य, नोडल एके तिग्गा, राधकांत दास चपरासी, नरेश चौधरी अतिरिक्त कर्मचारी को बंधक बना लिया. जानकारी के अनुसार बीते दिनों जिले से आई टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान इस खरीदी केन्द्र में धान स्टाक के मिलान के दौरान कम स्टाक मिलने पर खरीदी केन्द्र के प्रभारी मोतीलाल प्रधान के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी.
http://अहंकार में भूपेश सरकार की भाषा बेकाबू हो रही : भाजपा
जिसके बाद उपपंजीयक शर्मा ने खरीदी केन्द्र प्रभारी मोतीलाल प्रधान को धान खरीदी से पृथक किए जाने का आदेश दिया था. इसके बाद समिति के सैल्समेन विनोद पटेल को खरीदी प्रभारी, किशोर साहू को खरीदी के लिए सहयोगी बनाए जाने का आदेश एक-दो दिन पूर्व निकाला गया. खरीदी के लिए इस नई व्यवस्था का आदेश इन दोनो ही कर्मचारियों के घर पर देने जाने के समय यह मालूम हुआ कि दोनो ही सरायपाली से बाहर हैं. जिससे खरीदी केन्द्र प्रभारी की नियुक्ति न हो पाने से गुरूवार को सागरपाली धान खरीदी केन्द्र में धान की खरीदी नहीं हो पाई. गुरूवार को 42 किसानों का 3000 पाकेट धान खरीदी का टोकन कटा था पर खरीदी न हो पाने से नाराज किसान सुबह से ही बैठे थे. इधर, किसानो की नाराजगी को देखते हुए समिति संचालक मंडल सहित को-आपरेटिव्ह बैंक के पर्यवेक्षक व ब्रांच मैनेजर ने समिति कार्यालय में बैठक का आयोजन किया था. किसानों को जब इस बात की जानकारी हुई तो सैकड़ों किसानों ने समिति कार्यालय के अंदर बैठक कर रहे अधिकारी व सदस्यों को बाहर से ताला लगाकर बंधक बना लिया. खरीदी केंद्र पहुंचे कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, एसडीएम विनय कुमार, जनपद सीईओ डॉ स्निग्धा तिवारी, एसडीओपी राजीव शर्मा, टीआई मल्लिका तिवारी ने किसानों को समझाइश देकर बंधकों को छुड़ाया. नाराज किसानों से चर्चा जारी है.
http://Tata Nexon EV से उठा पर्दा, फुल चार्ज पर चलेगी 300 किमी







