আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शख्स ने जुगाड़ से बनाई ऐसी ‘अदृश्य’ सीढ़ी, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Published on: July 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ट्विटर पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. इस बार भी इन्होंने कुछ अतरंगी सा ही शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. इस वीडियो में एक सीढ़ी जैसा पैटर्न देखा जा सकता है, लेकिन ये डिजाइन एक दीवार से सटा हुआ है. आप भी सोच रहे होंगे कि अगर किसी को इस सीढ़ी का इस्तेमाल करना हो तो कैसे करेंगे. अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आया है तो कंफ्यूज ना होकर सबसे पहले इस वायरल वीडियो को जरूर देखें.

https://प्राथमिक स्कूल के बच्चों को दी जाएगी स्थानीय भाषा में शिक्षा

आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि असाधारण. इतना सरल लेकिन रचनात्मक. डी-क्लटरिंग स्पेस के अलावा यह वास्तव में एक आकर्षक सौंदर्य तत्व को बाहरी दीवार में जोड़ता है. स्कैंडिनेवियाई डिजाइनरों को ईर्ष्या करनी चाहिए (पता नहीं यह कहां से है. मेरे #whatsappwonderbox में मिला). लोगों को भी ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है. कई लोग कमेंट सेक्शन में अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया  देते दिखाई दिए. वाकई में इस जुगाड़ के लिए शख्स ने अपने दिमाग के घोड़ों को काफी तेजी से दौड़ाया होगा.

https://पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से टीएस सिंहदेव का इस्तीफा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now