रायपुर. मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है. सिंहदेव स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर विभाग में मंत्री की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे. उन्होंने इस्तीफा अपने विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से भेजा है. उन्होंने 4 पन्नों का इस्तीफा पत्र जारी किया है. उन्होंने इस्तीफे पर लिखा कि APO की पदस्थापना मेरे अनुमोदन के बगैर कर दी गई, जो मुझे स्वीकार नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास का प्रदेशवासियों को लाभ नहीं मिलने समेत कई मामलों को जिक्र है.
https://कार की डिक्की से 50 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
टीएस सिंहदेव के इस्तीफे के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. भाजपा ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि टीएस सिंहदेव ने अपने एक मंत्रालय से इस्तीफा किन कारणों से दिया है वो सब जानते हैं. इससे तो साफ है कि कांग्रेस के भीतरखाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इसे राज्य सरकार की असफलता बताया है है. राज्य सरकार गरीबों का घर छीनने वाली सरकार है. नैतिकता के नाते उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.
https://स्पोर्ट्स बाइक BMW G 310 R 2022 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







