আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Tata Nexon EV से उठा पर्दा, फुल चार्ज पर चलेगी 300 किमी

Published on: December 19, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Nexon EV से पर्दा उठा दिया है. नेक्सॉन ईवी की बुकिंग कल से यानी 20 दिसंबर से ही शुरू हो रही है. इस कार की खासियत होगी कि यह सिगंल चार्जिंग में 300 किमी तक की दूरी तय करेगी. नेक्सॉन इलेक्ट्रिक में 30.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 129 एचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क देता है. कार की लॉन्चिंग अगले साल जनवरी में होगी. टाटा की यह एसयूवी मात्र 4.6 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ने में मात्र 10 सेकंड लेती है. यह कार दो ड्राइव मोड ड्राइव और स्पोर्ट में उपलब्ध होगी. टाटा का दावा है कि स्पोर्ट्स मोड में 6- फीसदी ज्यादा टॉर्क मिलेगा.

http://ब्रिक्स ऑनलाइन गणित प्रतियोगिता में कुलदीप निगम विद्यालय के 36 विद्यार्थियों ने लाया शत-प्रतिशत अंक

एक घंटे से भी कम वक्त में यह कार 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी. वहीं स्टैंडर्ड चार्जर पर चार्ज होने में 7 से 8 घंटे का वक्त लेगी. कंपनी ने कार की बैटरी को 10 लाख किमी से ज्यादा टेस्ट किया है और इस पर कंपनी 8 साल या 1.6 लाख किमी तक की वारंटी भी देगी. गाड़ी के कंफर्ट फीचर्स की बात करें, तो इसमें सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनममेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट, एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे. साथ ही रिमोट कनेक्टिविटी का फीचर भी होगा. जिसमें टोअवे अलर्ट, इंट्रूजन अलर्ट, ड्राइविंग एनालिटिक्स का फीचर होगा. इसका इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल 7-इंच का टीएफटी होगा. वहीं यह तीन ट्रिम्स XM, XZ+ और XZ+ LUX में मिलेगी. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपए से 17 लाख रुपए के बीच होगी.

http://अब ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और गरीब वर्ग को उपलब्ध होगी आवास सुविधा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now