रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस पुष्पांजलि शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पुष्पांजलि शर्मा का उज्जैन से लौटते वक्त महाराष्ट्र के सकोली के संकरे रास्ते में एक्सीडेंट हुआ. यहां बेहद संकरा रास्ता है. पुष्पांजलि बस में सवार थीं, वो अगली सीट पर बैठे हुई थीं. सड़क किनारे लोहे के सरिये से लदा एक ट्रक खड़ा था अचानक दूसरी बस आ जाने की वजह से हादसा हुआ. पुष्पांजलि जिस बस में सवार थी वो ट्रक से जा टकराई और लोहे के सरिए पुष्पांजलि के शरीर में जा घुसे. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
https://ग्राम पंचायतों के डिजिटल सिग्नेचर का अप्राधिकृत उपयोग, डाटा एंट्री ऑपरेटर सेवा से बर्खास्त
पुष्पांजलि के साथ रायपुर के दो और लोग भी थे उन्हें हल्की चोटें आई हैं. पुष्पांजलि का शव रायपुर के जोरा स्थित डॉ अजय सहाय की फिल्म सिटी में लाया गया है. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री श्रीमती पुष्पांजलि शर्मा के सड़क हादसे में मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने श्रीमती पुष्पांजलि शर्मा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
https://स्थानांतरण नीति के लिए उप समिति का किया जाएगा गठन, जानिए भूपेश कैबिनेट के अहम फैसले







