আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ग्राम पंचायतों के डिजिटल सिग्नेचर का अप्राधिकृत उपयोग, डाटा एंट्री ऑपरेटर सेवा से बर्खास्त

Published on: July 14, 2022
---Advertisement---

कोंडागांव. जिला पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत संसाधन केन्द्र माकड़ी में संविदा के रूप में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर भागीराम सोरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. उनके विरूद्ध यह कार्रवाई 9 ग्राम पंचायतों के डिजिटल सिग्नेचर को अवैधानिक रूप से अपने पास रखने और उसका अप्राधिकृत उपयोग करने के कारण की गई है. शासन स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. राज्य में डिजिटल सिग्नेचर का कहीं भी किसी भी स्थिति में अप्राधिकृत उपयोग न हो इसको लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सतर्कता बरतने और ऐसे मामलों में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

https://स्थानांतरण नीति के लिए उप समिति का किया जाएगा गठन, जानिए भूपेश कैबिनेट के अहम फैसले

गौरतलब है कि 13 जुलाई को जनपद पंचायत माकड़ी के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर भागीराम सोरी द्वारा 9 ग्राम पंचायतों के डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर) को अवैधानिक रूप से अपने पास रखने और अप्राधिकृत रूप से उसका उपयोग किए जाने का मामला पकड़ा था. इस दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए. वित्तीय लेनदेन से संबंधित इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को जिला पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर सोरी को तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किए जाने का आदेश जारी किया है. डाटा एंट्री ऑपरेटरी सोरी द्वारा रखे गए सभी 9 ग्राम पंचायतों के डीएससी को संबंधित ग्राम पंचायतों को वापस कर दिया गया है.

https://आसमानी बिजली से इस तरह हो सकता है बचाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now