আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फर्जी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की जा रही ठगी, तत्काल पुलिस को करें सूचित

Published on: July 9, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. जिले में फर्जी नियुक्ति पत्र द्वारा ठगी की जा रही है. इस संबंध में ऐसे आवेदकों को तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं. जो पत्र जारी किया गया है वह प्रथम दृष्टयता में ही फर्जी नजर आ रहा है. पत्र में संयुक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ का फर्जी हस्ताक्षर एवं फर्जी सील का उपयोग किया जा रहा है. नियुक्ति पत्र में इस स्तर के अधिकारी से जारी ही नहीं किया जाता है. इसके साथ ही पैसे मांगने संबंधित फर्जी फोन कॉल आने की गंभीर शिकायत आवेदकों द्वारा की गई है. जिस पर कलेक्टर रजत बंसल एवं एसपी दीपक झा ने सभी आवेदकों से फ्रॉड कॉल से बचने कहा है.

https://बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर किया जाएगा शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण

इसके साथ ही किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी फोन से साझा नहीं करने कहा गया है. ऐसे कॉल आते ही आवेदक अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं एवं संबंधित विभाग को भी अवगत कराएं. भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिकृत जानकारी केवल जिले की वेबसाइट, विभाग की वेबसाइट, विभाग की सूचना पटल एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा समय-समय पर जारी समाचार से ही दी जाती है. सभी आवेदक नियमित रूप से जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें. भर्ती प्रक्रिया के बारे में किसी भी तरह की अन्य जानकारी प्राप्त करने सीधे संबंधित विभागों के जिला कार्यालय में जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

https://‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज के इतने दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now