আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अवधि घटी : अब 9 नहीं, 6 माह में ही लगवा सकेंगे प्रिकॉशन डोज

Published on: July 8, 2022
---Advertisement---

रायपुर. कोविड-19 से बचाव के लिए इसके टीके के दूसरे डोज और प्रिकॉशन डोज के बीच की अवधि घटाकर अब छह महीने कर दी गई है. अभी तक इसे नौ माह के अंतराल पर लगाया जा रहा था. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नए निर्देशों के आधार पर राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों को इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है. राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वीआर भगत ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों को भेजे परिपत्र में कहा है कि नेशनल टेक्नीकल एडवायजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के स्टैंडिंग टेक्निकल सब-कमेटी (STSC) की अनुशंसा पर कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज के मध्य का अंतराल संशोधित किया गया है.

https://जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

इसे नौ माह या 39 सप्ताह से अब छह माह या 26 सप्ताह कर दिया गया है. उन्होंने परिपत्र में कहा है कि 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज के छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण होने पर निजी कोविड वैक्सीन सेंटर में प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा. स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को टीके की दूसरी खुराक के छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण होने पर शासकीय कोविड वैक्सीन सेंटर में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा. इसके लिए कोविन में आवश्यक बदलाव कर दिया गया है.

https://हरेली तिहार के दिन स्कूलों में आयोजित होगी गेड़ी नृत्य और गेड़ी प्रतियोगिता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now