नई दिल्ली. रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की फिल्म ‘शमशेरा’ का दूसरा रोमांटिक गाना ‘फितूर’ रिलीज हो गया है. गाने में वाणी संग रणबीर की केमेस्ट्री काफी शानदार लग रही है. रेगिस्तान से लेकर समंदर की गहराई और बर्फिली वादियों में रणबीर-वाणी का रोमांस सर चढ़ कर बोल रहा है.बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह और नीति मोहन गाया हैं और संगीत मिथुन ने दिया है. फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है और यह 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है.
https://‘रक्षाबंधन’ का नया गाना ‘कंगन रूबी’ रिलीज, अक्षय-भूमि की दिखी दमदार केमिस्ट्री
बता दें कि आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ कई मायनों में बेहद खास है. पहली बात तो ये हैं कि फिल्म में रणबीर पहली बार डबल रोल में दिखने वाले हैं. इसके साथ ही वह पहली बार एक्ट्रेस वाणी कपूर संग रोमांस करते हुए देखे जाएंगे. तीसरी और सबसे खास मजेदार बात ये हैं कि इस फिल्म के जरिए रणबीर करीब 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. ऐसे में दर्शक एक साथ इन सभी चीजों को देखने के लिए बेताब हैं.
https://महिला ने दिया चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे को जन्म, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़










