আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘रक्षाबंधन’ का नया गाना ‘कंगन रूबी’ रिलीज, अक्षय-भूमि की दिखी दमदार केमिस्ट्री

Published on: July 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म ‘रक्षा बंधन’ अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर और इसका पहला गाना ‘तेरे साथ हूं मैं’ पहले से ही लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा है और अब फिल्म के निर्माताओं ने दूसरा गाना ‘कंगन रूबी’ रिलीज किया है. वहीं, रिलीज होते ही ‘कंगन रूबी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. यह गाना खासतौर पर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है. जिसमें दोनों की दमदार केमिस्ट्री दिख रही है. गाने में सिग्नेचर हुक स्टेप पहले ही प्रशंसकों को आकर्षित कर चुका है. हिमेश रेशमिया द्वारा रचित और गाए गए इस गाने के बोल इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं.

https://महिला ने दिया चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे को जन्म, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

बता दें कि फिल्म मध्यवर्गीय चांदनी चौक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और छोटे शहरों की कहानियों के राजा आनंद एल राय की एक और क्लासिक है. अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म में नीरज सूद, सीमा पाहवा, सादिया खतीब, अभिलाष थपलियाल, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर भी हैं. हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित इस फिल्म को आनंद एल राय, अलका हीरानंदानी और ज़ी स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित किया गया है. कलर येलो, ज़ी स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है.

https://15 साल की छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now