আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी के परिवार को भी मारने की धमकी

Published on: July 5, 2022
---Advertisement---

दंतेवाड़ा. एमटीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘रोडीज’ की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी के पिता और भाई को अब जान से मारने की धमकी मिली है. इंस्टाग्राम यूजर्स ने निहारिका को मैसेज कर कहा कि अब तो तेरे बाप और भाई का मरना वाजिब है. इन्हें बचा सकती है तो बचा ले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी गलत शब्दों का प्रयोग किया गया है. तीन से चार दिन पहले इंस्टाग्राम यूजर्स ने निहारिका को भी उदयपुर के कन्हैयालाल की तरह गला काटने की धमकी दी थी. निहारिका ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना का विरोध किया था.

https://नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार, अधिसूचना जारी

निहारिका तिवारी को मैसेज कर इंस्टाग्राम यूजर्स ने कहा कि तेरे बाप और भाई इनमें से जो भी मिलेगा वो मरेगा. सौ प्रतिशत तेरी भी मौत पक्की है. तू अभी जहां भी है वहीं रहना, तेरे परिवार का जो भी सदस्य मिलेगा उसका गला कटेगा. कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने कहा कि, तुम हिंदू और मुस्लिम के बीच दरार डालने का काम कर रही हो. इस तरह के धमकी भरे मैसेज आने के बाद निहारिका तिवारी ने बताया कि उन्हें और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. पिता अभिलाष तिवारी मंगलवार को रायपुर के पुलिस थाना में FIR करवाने गए हैं.

https://अविश्वास प्रस्ताव पारित, भाजपा नहीं बचा पाई नपाध्यक्ष की कुर्सी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now