नई दिल्ली. मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G42 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपए रखी गई है. इसे अटलांटिक ग्रीन और मेटालिक रोज कलर में 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. लॉन्चिंग ऑफर के तहत Moto G42 के साथ 1,000 रुपए की छूट मिल रही है, हालांकि इसके लिए SBI के कार्ड से पेमेंट करना होगा. इस फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है. फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी.
https://कौन हैं सिनी शेट्टी, जिनके सिर पर सजा है मिस इंडिया 2022 का ताज
इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए मोटो के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर है और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग मिली है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 20W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://आगामी 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की भी संभावना










