আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

OnePlus Nord 2T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: July 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वनप्लस ने नॉर्ड सीरीज के नए फोन OnePlus Nord 2T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपए है. वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपए है. लॉन्चिंग ऑफर के तहत OnePlus Nord 2T 5G पर ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,500 रुपए की छूट मिलेगी. यह बैंक ऑफर 5-11 जुलाई तक ही है. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है.

https://उदयपुर की घटना की निंदा करने पर रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट को मिली धमकी

इसमें मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर है. रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकेगी. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS/NavIC, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://समय से पहले देशभर में पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now