আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उदयपुर की घटना की निंदा करने पर रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट को मिली धमकी

Published on: July 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एमटीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘रोडीज’ की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी को कन्हैयालाल की तरह जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. निहारिका ने उदयपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं. निहारिका तिवारी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली हैं और फिलहाल इंडोनेशिया में हैं. जब से निहारिका ने उदयपुर में कन्यैलाल की गला रेतकर की गई हत्या की निंदा करते हुए वीडियो शेयर किया है, उन्हें धमकियां मिलने का सिलसिला जारी हो गया है.

https://समय से पहले देशभर में पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

कुछ लोग निहारिका का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें भद्दे कमेंट्स के साथ कन्हैया जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अब तू उल्टी गिनती करना शुरू कर दे, अब तेरी बारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक निहारिका का कहना है कि वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं और ऐसे में वह किसी भी मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं. निहारिका ने कहा कि उदयपुर की घटना निंदनीय है. मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और न ही नुपुर शर्मा का पक्ष लिया है. मैंने बस कन्हैयालाल की हत्या का विरोध किया है.

https://महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर बने राहुल नार्वेकर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now