আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

Published on: June 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. 1 जुलाई से कई बदलाव होने वाले हैं. ये बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे. ऐसे में इन नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

आधार-पैन लिंकिंग

अगर आपने पैन कार्ड और आधार कार्ड (Aadhaar Card) लिंक नहीं कराया है तो जुर्माने के साथ 30 जून 2022 तक करा लें. 1 जुलाई से पैन-आधार लिंक कराने पर 1 हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा.

तोहफे पर देना होगा 10 प्रतिशत टीडीएस

व्यवसायों से मिलने वाले तोहफे पर 1 जुलाई 2022 से 10 प्रतिशत की हिसाब से टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (TDS) देना पड़ेगा. ये टैक्स डॉक्टरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर लगेगा. हालांकि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर टैक्स तभी लगेगा, जब वे किसी कंपनी से मार्केटिंग के लिए मिले सामान अपने पास रखते हैं. अगर वे इसे लौटा देते हैं तो टीडीएस नहीं लगेगा.

क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा चार्ज

क्रिप्टोकरेंसी के लिए किए गए लेनदेन पर 1 फीसदी का चार्ज लगेगा. यह चार्ज तब लगेगा, जब सालभर में लेन-देन की रकम 10 हजार रुपए से ज्यादा है. आयकर विभाग ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के लिए टीडीएस के डिस्क्लोजर मानदंडों की अधिसूचना दायर की है.

https://तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत; तीन गंभीर

डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की करवा लें केवाईसी

अगर आपने 30 जून 2022 तक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी पूरी नहीं की है तो करवा लें. डीमैट अकाउंट के लिए केवाईसी 31 मार्च 2022 तक करानी थी, लेकिन सेबी ने इसकी समयसीमा बढ़ा दी थी. डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी नहीं कराने पर 1 जुलाई से आपको परेशानी हो सकती है.

एसी की कीमतों में होगा इजाफा

देश में 1 जुलाई 2022 से एयर कंडीशनर्स (AC) की कीमत बढ़ जाएगी. ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी (BEE) ने एनर्जी रेटिंग के नियमों में परिवर्तन किया है. नए नियमों के मुताबिक, 1 जुलाई से 5 स्टार एसी की रेटिंग घटकर 4 स्टार हो जाएगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी की कीमतों में 10 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है.

दोपहिया वाहनों के बढ़ सकते हैं दाम

दोपहिया वाहन 1 जुलाई से महंगे हो जाएंगे. हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ब्रांड्स की कीमतों को 3 हजार रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है. हीरो मोटकॉर्प ने बढ़ती महंगाई और रॉ मैटेरियल की कीमतों में तेजी के चलते दाम बढ़ाए हैं. अन्य कंपनियां भी अपने वाहनों के दाम बढ़ा सकती हैं.

https://1 जुलाई से पहले कर लें आधार-पैन लिंक, वरना देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now