सरगुजा. तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार कारोबारी दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 3 की हालत गंभीर है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार भिलाई के सुपेला निवासी हरिंदर यादव (57) अपने भाई सभापति यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राकेश यादव और वीरेंद्र यादव के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लौट रहे थे.
https://1 जुलाई से पहले कर लें आधार-पैन लिंक, वरना देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना!
बुधवार सुबह करीब 5.45 बजे तारा बैरियर से करीब 200 मीटर आगे बिलासपुर रोड पर पहुंचे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा हुआ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी. बाद सभी को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कार से बाहर निकाला गया. शव बुरी तरह से अंदर फंसे हुए थे. हादसे में मौके पर ही हरिंदर यादव और सभापति यादव की मौत हो चुकी थी. दोनों भाई भिलाई स्थित बबीना बार के संचालक थे.
https://कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन के निर्देश







