सरायपाली. स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम छिबर्रा में शराब के नशे में पति ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जुर्म दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि छिबर्रा निवासी नीतू भोई (19) का एक वर्ष पूर्व पतेरापाली निवासी धनेश भट्ट (21) से विवाह हुआ था. शुक्रवार रात आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा तब पत्नी से उसका विवाद हो गया. शराब के नशे में आक्रोशित धनेश ने चाकू घोंपकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. पुलिस ने घटना की सूचना पर आरोपी पति धनेश को गिरफ्तार कर लिया है.
https://प्रकाश को बड़ा झटका, सम्मिलन से पहले दो भाजपा पार्षद कांग्रेस में शामिल
एएनएम/नर्स के पद पर संविदा भर्ती के आवेदन 11 तक
महासमुंद. कन्या छात्रावास/आश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 1 एएनएम/नर्स के रिक्त पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन पत्र स्व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ 11 जुलाई 2022 तक कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक कार्यालय कलेक्टर/आदिवासी विकास शाखा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ के पते पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं. आवेदक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं. इस हेतु आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष है. आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर/आदिवासी विकास शाखा महासमुंद से सम्पर्क किया जा सकता है.
https://रायगढ़ में संगीत और नृत्य महाविद्यालय प्रारंभ करने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश







