महासमुंद. अविश्वास प्रस्ताव पर चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मौजूदगी में भाजपा के दो पार्षद व नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस पार्षदों की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर को हटाने लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चार जुलाई को चुनाव होना है. इसे लेकर दोनों पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है. इधर, भाजपा के दो पार्षद सरला गोलू मदनकार व कमला बरिहा शनिवार को संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की. बाद कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर श्री चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
https://रायगढ़ में संगीत और नृत्य महाविद्यालय प्रारंभ करने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
वहीं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने भी कांग्रेस प्रवेश किया. श्री चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों का मुंह मीठा कराकर व कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, पार्षद बबलू हरपाल, जसबीर ढिल्लो, बादल मक्कड़, गोलू मदनकार, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, दिलीप चंद्राकर, चूड़ामणि चंद्राकर, रेखराज साहू, मानिक साहू, गजेंद्र साहू, शैलेंद्र सेन आदि मौजूद थे.
https://पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति के आनंदराम अध्यक्ष, पाटकर उपाध्यक्ष







