महासमुंद. कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भुरका में 20 मई को एक किसान के हार्वेस्टर जलाने का मामला प्रकाश में आया है. प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट में संदेही का नाम बताने एवं पुलिसिया डॉग का भी संदेही के घर तक पहुंचना प्रार्थी के संदेह की पुष्टि कर रहा था. पर संदेही को थाना बुलाकर छोड़ दिए जाने की खबर है. वहीं उक्त घटना की जांच कर रहे एएसआई कपीश्वर पुष्पकार ने आरोपियों के जल्द पकड़े जाने की बात कही है. घटना के संबंध में प्रार्थी हिच्छाराम साहू ने बताया कि खेत में काम करते हुए हार्वेस्टर पंचर होने से उन्होंने उसे खेत में ही छोड़ दिया था. पर रात में अज्ञात ने हार्वेस्टर में पैरा डालकर उसमें आग लगा दी.
https://पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, आपका जानना जरूरी
जिससे हार्वेस्टर पूरी तरह जल गया. आस-पास पता लगाने पर उन्हें संदेही का नाम भी पता चल गया. जिसे प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट के दौरान पुलिस को बता दिया था. इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली. पुलिसिया डॉग भी संदेही के घर जाकर रुका जिससे संदेह पक्का हो गया था. इस मामले में पुलिस ने संदेही को थाना बुलाकर कुछ पूछताछ की और उसे छोड़ भी दिया. उक्त मामले में जांच का जिम्मा कोतवाली थाना में पदस्थ एएसआई कपीश्वर पुष्पकार को सौंपा गया है. उन्होंने इस प्रतिनिधि को बताया कि मामले की जांच चल रही है. शीघ्र ही आरोपियों की गिफ्तारी कर ली जाएगी.
https://पंचायत के विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही, 75 सचिवों को नोटिस







