पिथौरा. नगर के चारों कोनों में चोरों ने सोमवार रात एक जनरल स्टोर्स, एक ग्राहक सेवा केंद्र सहित दो ट्रैक्टरों की बैटरी पार कर दी. चोरी के चारों आवेदक सुबह से स्थानीय थाना में आवेदन देने बैठे थे. ज्ञात को कि विगत माह भर से चोर बुलंद हौसलों के साथ क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए पुलिस गश्त पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं. नगर के वार्ड 8 निवासी पोषराम ध्रुव मंगलवार सुबह से स्थानीय पुलिस थाना में अपने ट्रेक्टर की बैट्री बीती रात चोरी होने की रपट लिखने बैठे थे. इसके अलावा नगर के वार्ड 07 पुरानी बस्ती के मोहन निषाद भी अपनी नई सोल्ड ट्रेक्टर की बैटरी बीती रात चोरी होने की रपट लिखने पुलिस थाने में बैठे थे.
http://Realme X2 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
स्थानीय रावणभाठा पारा के मुख्य चौक में भी चोरों ने वहां संचालित निषाद जनरल स्टोर्स में शटर का ताला तोड़कर करीब 500 रुपए के सिक्के एवं 1000 रुपए की सिगरेट चुरा ले गए. इसके अलावा चोरी की रपट दर्ज कराने ग्राम लाखागढ़ के संकेत कोसरिया भी थाना में ही बैठे हैं उन्होंने बताया कि वे ग्राम लाखागढ़ में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं. बीती रात उनकी दुकान से अज्ञात चोर एक होम थियेटर और 1000 रुपए के सिक्के चुरा ले गए. ज्ञात हो कि इसके पूर्व नगर से कसडोल मार्ग के मुहाने पर कर्मचारी कॉलोनी में लगातार चोरियां हुई. अब चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए नगर के बीचों बीच अपने हाथ दिखाए हैं. वैसे पुलिस का कहना है कि पुलिस पहले से अधिक रात्रि गश्त कर रही है बावजूद चोरियां आश्चर्यजनक है.
http://पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित







