सरायपाली. ओडिशा से वापस घर लौटते समय सुखापाली का एक परिवार कोटेनदरहा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई. जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए. जानकारी अनुसार ओम सागर (28) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे ग्राम सुखापाली के एक दम्पत्ति कार से ओडिशा से कार्यक्रम से वापस आ रहे थे, तभी कोटेनदरहा के पास कार के सामने अचानक एक गाय आ गई. जिसे बचाते-बचाते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. इससे कार में सवार पूर्वी उर्फ बुधियारिन वर्मन पति मनोहर (26) निवासी ग्राम सुखापाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उसका पुत्र प्रतीक भार्गे (4) का एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. कार में सवार 4 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.
https://किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें भेजा जाएगा जेल : भूपेश
श्रीमती प्रीतम कौर का निधन
पिथौरा. नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कल्याण सिंह छाबड़ा की धर्मपत्नी एवं शहीद स्मारक समिति के सक्रिय सदस्य अमरप्रीत सिंह छाबड़ा की माता श्रीमती प्रीतम कौर (60) का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. जिसमें सैकड़ों नगरवासी शामिल हुए. स्व. प्रीतम कौर की याद में रखाए जाने वाले श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति एवं अंतिम अरदास सोमवार आयोजित किया गया है.
https://2022 KTM RC 390 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







