जांजगीर-चांपा. एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों बच्चे करीब 10 फीट दूर जा गिरे. बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और फरार हो गया. जानकारी के अनुसार चांपा क्षेत्र के ग्राम महुदा में सबरिया डेरा निवासी मनोज गोंड़ (10) पुत्र रतन गोंड और राजू गोंड़ (9) पुत्र जगदीश गोंड शुक्रवार सुबह जांजगीर-कोरबा रोड पर आम तोड़ने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान चांपा से कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उच्चभिट्ठी गांव के पास दोनों बच्चों को टक्कर मार दी. इससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.
https://30 से अयोध्या की राधिका किशोरी की सात दिवसीय रामकथा
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में कार का बोनट भी अंदर दब गया और नंबर प्लेट भी टूटकर वहीं गिर गई. घटना का पता चलते ही डेरे के सारे लोग सड़क पर एकत्र हो गए. उन्होंने जांजगीर-कोरबा रोड पर जाम लगा दिया. सूचना पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों के मनाने के लिए प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए. काफी समझाइश के बाद डेरे के लोग माने और करीब एक घंटे बाद जाम खत्म किया. कार की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. साथ ही कोरबा के उरगा थाने को सूचना दी. इस पर कोरबा पुलिस ने घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर सड़क पर खड़ी कार को बरामद किया.
https://‘अंतिम वेतन प्रमाण पत्र में वसूली योग्य राशि का उल्लेख ना कर संबंधित को बचाया जा रहा’







